My Education

Categories

Tense In Hindi Meaning, Types and Translation rules

Meaning of Tense in Hindi – काल (tense) अंग्रेजी भाषा की आत्मा है और इस भाषा को अच्छी तरह समझने अथवा बोलने के लिए Tense ज्ञान होना आवश्यक है। वाक्य में Verb का उपयोग किसी कार्य या परिस्थिति का विवरण देने के लिए किया जाता है. इस विवरण को पूरा करने के लिए यह जरूरी है की उस कार्य की स्थिति भी पता चले – यह पता चले कि वह कार्य पूरा हो गया है या वर्तमान में प्रगति पर है अथवा अभी होने वाला है. समय के सन्दर्भ में इस जानकारी के लिए Tense का उपयोग किया जाता है। वाक्य में क्रिया जो समय को प्रकट करती है अथवा उजागर करती है उसे tense (काल) कहते हैं।

Types Of Tense in Grammar

इंग्लिश ग्रामर के अनुसार tense तीन प्रकार के होते हैं

  1. Present tense (वर्तमान काल)
  2. Past tense (भूत काल)
  3. Future tense (भविष्य काल)

Types Of Present Tense

  1. Present simple or indefinite tense
  2. Present continuous tense
  3. Present perfect tense
  4. Present perfect continuous tense

1. Present Simple Or Indefinite Tense

क्रिया के जिस रुप से यह निश्चित ना हो कि कोई कार्य हो रहा है या पूरी तरह से संपन्न हो गया है वह क्रिया present indefinite tense के अंतर्गत आती है। पहचान – ऐसे वाक्यों के अंत में आमतौर पर ता है, ते है, ती है।

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Sub + verb(1st+s/es/ ) + obj.

Example – रामू स्कूल जाता है। (Ramu goes to school.)

Negative Sentence : Sub + do/does + not + verb(1st form) + obj.

रामू स्कूल नहीं जाता है। (Ramu does not go to school.)

Interrogative Sentence : Do/does + Sub + verb(1st form) + obj + ?

Example – क्या रामू जाता है? (Does Ramu go to school?)

Present Simple Tense Rules | Examples & Exercises

2. Present Continuous Tense

जिस क्रिया में यह पता चले कि कोई क्रिया वर्तमान से शुरू हुई हो और लगातार चलती आ रही है क्रिया Present continuous tense के अंतर्गत आती है।

Formula & Examples 

Affirmative Sentence : Sub + Is, am, are + verb(1st+ing) + obj.

Example – वह मैच देख रहा है। (He is watching the match.)

Negative Sentence : Sub + is/am/are + not + verb(1st + ing) + obj.

Example – वह मैच नहीं देख रहा है। (He is not watching the match.)

Interrogative Sentence : Is/am/are + Sub + verb(1st + ing) + obj.

Example – क्या वह मैच देख रहा है? (Is he watching the match?)

Present Continues Tense Rules | Examples & Exercises

3. Present Perfect Tense

जब कोई क्रिया वर्तमान काल में शुरू होती है और वर्तमान काल में ही संपन्न हो जाती है, Present perfect tense के अंतर्गत आते हैं। पहचान – वाक्यों के अंत में चुका है, चुके हैं, चुकी है, या है, आ है, ये हैं’ इत्यादि आते हैं

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Subject + have/has + V3 + object.

Example – राज स्कूल जा चुका है। (Raj has gone to school.)

Negative Sentence : Subject + have not/has not + V3 + object.

Example – राज स्कूल नहीं गया है (Raj has not gone to school.)

Interrogative Sentence : have/has + Subject + V3 + object.

Example – क्या राम स्कूल जा चुका है? ( Has Ram gone to school?)

Present Perfect Tense Rules | Examples & Exercises

4. Present Perfect Continuous Tense

जब कोई क्रिया भूतकाल में शुरू हुई हो तथा वर्तमान काल तक चल रही हो तो वहां पूर्ण तात्कालिक वर्तमान काल (present perfect continuous tense) होता है।पहचान – इस काल में वाक्यों के अंत में रहा है, रहे हैं, रही है आदि आते हैं और साथ में समय दिया होता है।

Formula & Examples 

Affirmative Sentence : Subject + have been/has been + verb(1st +ing) + since/for + object.

Example – राम 1 घंटे से पढ़ रहा है। (Ram has been studying for 1 hour.)

Negative Sentence : Sub + have not been/has not been + v(1st + ing) + obj.

Example – राम 1 घंटे से नहीं पढ़ रहा है। (Ram has not been studying for 1 hour.)

Interrogative Sentence : have/has + sub + been + verb(1st + ing) + obj.

Example – क्या राम 1 घंटे से पढ़ रहा है? (Has Ram been studying for 1 hour.)

Present Perfect Continues Tense Rules | Examples & Exercises

TYPES OF PAST TENSE

  1. Past Simple or indefinite tense
  2. Past continuous tense
  3. Past perfect tense
  4. Past perfect continuous tense

Past Simple Or Indefinite Tense

Meaning – क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय का बोध होता है उसे Past Indefinite Tense कहलाते हैं। पहचान – हिंदी वाक्यों के अंत में ता था, ती थे, ते थे या आ, ए, इ या ई आदि आते हैं।

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Sub + verb(2nd form) + object.

Example – मैं उसे बहुत पसंद करता था। (I liked him a lot.)

Negative Sentence : Sub + did not + verb(1st form) + obj.

Example – मैं उसे बहुत पसंद नहीं करता था। (I did not like him a lot.)

Interrogative Sentence : Did + sub + verb(1st form) + obj + ?

Example – क्या मैं उसे पसंद करता था? (Did i like him?)

Past Simple Tense Rules | Examples & Exercises

Past Continuous Tense

जिस क्रिया में यह पता चलता है कि कोई कार्य बीते समय में शुरू हुआ था लेकिन भूतकाल में समाप्त होना सूचित ना हो अर्थात उसी कार्य के चलते रहने का बोध हो। पहचान – रहा था, रहे थे, रही थी।

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Sub + was/were + verb(1st form+ing) + obj.

Example – वह नदी तैर रहा था। (He was swimming in the river.)

Negative Sentence : Sub +was/were + not + v1 + ing + obj.

Example – वह नदी नहीं तैर रहा था। (He was not swimming in the river.)

Interrogative Sentence : Was/were + subject + v1 + ing + obj + ?

Example – क्या वह नदी तैर रहा था? (Was he swimming the river?)

Past Continues Tense Rules | Examples & Exercises

Past Perfect Tense

क्रिया के जिस रुप में कार्य के बीते समय में पूर्ण होने का बोध होता है उसे past perfect tense या पूर्ण भूतकाल काल कहा जाता है। पहचान – हिंदी वाक्यों के अंत में मुख्यतः चुका था, चुके थे, चुकी थी, या फिर आ, ए, इ, ई आदि शब्द आते हैं।

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Sub + had + verb(3rd form) + object.

Example – वह सो चुका था। (He had slept.)

Negative Sentence : Sub + had not + verb(3rd form) + object.

Example – वह नहीं सोया था। (He had not slept.)

Interrogative Sentence : had + subj + verb(3rd form) + object + ?

Example – क्या वह सो गया था? (Had he slept?)

Past Perfect Tense Rules | Examples & Exercises

Past Perfect Continuous Tense

meaning – इस काल के वाक्य भूतकाल के उस क्रिया को दर्शाते हैं जिसमें कोई काम कुछ समय के लिए होता रहा हो। ऐसे वाक्यों में समय का बोध अवश्य होता है। पहचान – हिंदी वाक्यों के अंत में मुख्यतः रहा था, रहे थे, रही थी और साथ में समय दिया जाता है

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Sub + had been + verb(1st + ing) + since/for + obj.

Example – सुबह से ही बारिश हो रही थी। (It had been raining since morning.)

Negative Sentence : Sub + had not been + verb(1st + ing) + since/for + obj.

Example – सुबह से ही बारिश नहीं हो रही थी। (It had not been raining since morning.)

Interrogative Sentence : had + sub + been + verb(1st + ing) + since/for + obj + ?

Example – क्या सुबह से ही बारिश हो रही थी? (had it been raining since morning?)

Past Perfect Continues Tense Rules | Examples & Exercises

Types of future Tense

  1. Future Simple or indefinite tense
  2. Future continuous tense
  3. Future perfect tense
  4. Future perfect continuous tense

Future Simple Or Indefinite Tense

Meaning – यह tense निकट भविष्य में होने वाले काम को दर्शाता है।पहचान – हिंदी वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आदि लगा होता है।

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Sub + shall/will + verb(1st form) + object.

Example – राधा गाना गाएगी। (Radha will sing the song.)

Negative Sentence : Sub + shall/will + not + verb(1st form) + obj.

Example – राधा गाना नहीं गाएगी। (Radha will not sing the song.)

Interrogative Sentence : Shall/will + sub + not + verb(1st form) + obj + ?

Example – क्या राधा गाना गाएगी? (Will Radha sing a song?)

Future Simple Tense Rules | Examples & Exercises

Future Continuous Tense

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि कोई कार्य इस समय भी हो रहा होगा अर्थात कार्य अभी प्रगति पर होगा उन्हें Future Continues tense के वाक्य कहते हैं पहचान हिंदी वाक्यों के अंत में ता रहेगा, ती रहेगी, ते रहेंगे या रहा होगा, रही होगी, रहे होंंगें आदि शब्द आते हैं।

Formula & Examples

Affirmative Sentence : Sub + shall be + will be + verb(1st+Ing) + obj.

Example – वे गाना गा रहे होंगे। (They will be singing a song.)

Negative Sentence : Sub + will/shall + not be + verb(1st form) + obj.

Example – वे गाना नहीं गा रहे होंगे।  (They will not be singing a song.)

Interrogative Sentence : Shall/will + sub + be + verb(1st+ing) + obj + ?

Example – क्या वे गाना गा रहे होंगे? (Will they be singing the song?)

Future Continues Tense Rules | Examples & Exercises

Future Perfect Tense

Future Perfect Tense in Hindi – ये ऐसे वाक्य होते हैं जो भविष्य में किसी काम के पूरा होने को दर्शाते हैं। इनमें दोहरे वाक्य भी होते हैं जिनको बनाते समय या बोलते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो काम पहले होना हो उसको future perfect मैं और बाद में होने वाले काम को Present Indefinite Tense मैं बनाना चाहिए। पहचान – हिंदी वाक्यों के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे, या आ होगा, ई होगी, ए होंगे, आदि होता है।

Formula & Examples

Affirmative sentence : Sub + will have/shall have + verb(3rd form) + object.

Example – बच्चे स्कूल जा चुके होंगे। (The children will have gone to school.)

Negative Sentence : Sub + will/shall + not + have + verb(3rd form) + object.

Example – मैंने वह फिल्म नहीं देखी होगी। (I will not have seen that movie.)

Interrogative Sentence : Will/shall + Sub + have + verb(3rd) + object + ?

Example – क्या हम तुम्हें पहले कहीं मिले होंगे? (Shall we have met your anywhere?)

Future Perfect Tense Rules | Examples & Exercises

Future Perfect Continuous tense in Hindi Meaning

ऐसे वाक्यों में कार्य का आरम्भ होना और उसका कुछ अंश पूर्ण होना प्रतीत होता है अर्थात यह काल (Tense) भविष्य में किसी कार्य के निश्चित समय से अधिक चलते रहने की क्रिया को दर्शाता है। पहचान – वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे और साथ में समय दिया जाता है।

Formula & Examples

Affirmative sentence : Sub + will/shall + have been + verb(1st + ing) + since/for + object.

Example – वे 3 घंटों से हमारी प्रतीक्षा कर रहे होंगे। (They will have been waiting for us for  three hours.)

Negative Sentence : Sub + will/shall + not + have been + verb(1st + ing) + since/for + object.

Example – मां शुबह से खाना नहीं बना रही होगी। (The mother will not have been cooking since morning.)

Interrogative Sentence : (Will/shall + sub + have been + verb(1st+ing) + object + ?)

Example – क्या बच्चे सुबह से ही पतंग उड़ा रहे होंगे। (Will the children have been flying kites since morning.)

Future Perfect Continues Tense Rules | Examples & Exercises

error: Content is protected !!

Categories