My Education

Categories

Present Indefinite Tense In Hindi (अनिश्चित वर्तमान काल)

इस पोस्ट में हम प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस की पहचान, परिभाषा, फार्मूला, सहायक क्रिया do/does का प्रयोग तथा हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन के नियमों को उदाहरण के साथ सीखेंगे साथ ही आपकी प्रैक्टिस के लिए नीचे exercise भी दिए गए हैं।

इसे Simple present tense भी कहते है। जब किसी क्रिया में यह निश्चित ना हो कि कोई कार्य हो रहा है या पूरी तरह से संपन्न हो गया है वह अनिश्चित वर्तमान काल present indefinite tense कहते हैं। इस क्रिया में कार्य का होना वर्तमान (Present) समय में पाया जाता है।

पहचान : ऐसे वाक्यों के अंत में आमतौर पर ता है, ते है, ती है।

Rules

वाक्य बनाने के नियम:

  1. वाक्य बनाते समय पहले Subject उसके बाद verb और फिर object का प्रयोग किया जाता है।
  2. He, she, it, this, that और एकवचन संज्ञा में verb के साथ s या es लगाया जाता है।
  3. I, we, you (plural noun), they और बहुवचन संज्ञा के साथ s या es नहीं लगाया जाता है।
  4. verb की 1st form का प्रयोग होता है।

Formula / Structure

Formula Examples
AffirmativeSubject + verb(1st form + s or es) + object.He plays.
We play.
NegativeSubject +  do/does + not + verb(1st form) + object.He does not play.
We do not play.
Questions – Do/does + Sub + verb(1st form) + object + ?Does he play?
Do I play?

Examples of Affirmative Sentence साकारात्मक वाक्य

Subject + verb(1st form + s or es) + object.

HindiEnglish
मैं पत्र लिखता हूं।I write a letter.
हम गान गाते हैं।We sing a song.
वे फुटबॉल खेलते हैं।They play football.
वह प्रतिवर्ष शिमला जाती है।She goes to Shimla every year.
तुम हमेशा झूठ बोलते हो।You always tell a lie.
वे परमात्मा में विश्वास रखते हैं।They believe in God.
वह मुझसे प्रेम करता है।He loves me.
वह हमेशा देर से आता है।He always comes late.
वह नदी जाता है।He goes to the river.
प्रिया खाना खाती है।Priya eats food.

Negative Sentence

Negative Sentence बनाने के लिए he, she, it, this, that और एकवचन संज्ञा के साथ does not का प्रयोग किया जाता है। I, we, you, they एवं बहुवचन संज्ञा के साथ do not (don’t) का प्रयोग होता है।

Sub + do/does + not + verb(1st form) + object.

HindiEnglish
राम स्कूल नहीं जाता है।Ram does not go to school.
मेरे पिताजी बाजार नहीं जाते हैंMy father does not go to the market.
रीता खाना नहीं बनाती है।Rita does not cook.
कविता स्वेटर नहीं बुनती है।Kavita does not knit sweaters.
वे क्रिकेट नहीं देखते हैं।They do not watch cricket.
हम कॉलेज नहीं जाते हैं।We do not go to college.
वह अपना अध्याय याद नहीं करता है।He does not remember his chapter.
राहुल अपना गृहकार्य नहीं करता है।Rahul does not do his homework.
वह कविता नहीं लिखती है।She does not write poetry.
राधा गीत नहीं गाती है।Radha does not sing the song.

[Note: do not के स्थान पर don’t एवं does not के स्थान पर doesn’t का प्रयोग किया जा सकता है।]

Interrogative Sentence

प्रश्नवाचक वाक्य बनाते समय do और does का प्रयोग subject के पहले किया जाता है और subject के बाद verb की 1st form लगाकर अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

There are two types of interrogative sentences

Yes/No question:

Do/does + Sub + verb(1st form) + object + ?

HindiEnglish
क्या वह खाना खाता है?Does he eat food?
क्या तुम शिमला जाते हो?Do you go to Shimla?
क्या वे ताश खेलते हैं?Do they play cards?
क्या पापा खेत जाते हैं?Does Dad go to the farm?
क्या ज्योति सिलाई सीखती है?Does Jyoti learn sewing?
क्या तुम मुझे पसंद करते हो?Do you like me?
क्या वह रोता है?Does the baby cry?
क्या मम्मी खाना बनाती है?Does Mom cook the food?
क्या पिताजी समाचार पढ़ते हैं?Does dad read the news?
क्या वर्षा होती है?Does it rain?

Question-word (WH) question Sentence

HindiEnglish
क्या तुम उसे बहुत पसंद करते हो?Do you like her very much?
तुम क्या करते हो?What do you do?
आप बाजार क्यों जाते हो?Why do you go to the market?
तुम कौन से किताबें पढ़ते हो?What books do you read?
शिक्षक क्या पढ़ाते हैं?What do teachers teach?
तुम उससे नफरत क्यों करते हो?Why do you hate him?
तुम उसे कैसे जानते हो?how do you know him?
तुम किस कक्षा में पढ़ते हो?In which class do you study?
तुम कहां रहते हो?Where do you live?
आपके घर में कौन-कौन रहते हैं?Who lives in your house?

Interrogative – negative sentence

HindiEnglish
क्या तुम उसे नहीं जानते हो?Do you not know him?
क्या तुम मुझे याद नहीं करते हो?Don’t you remember me?
तुम भोजन क्यों नहीं करते हो?Why don’t you eat food?
क्या तुम उसे नहीं जानते हो?Don’t you know him?
तुम अपना काम क्यों नहीं करते हो?hy don’t you do your work?
तुम वहां क्यों नहीं जाना चाहते हो?Why do you not want to go there?
राम की स्कूल क्यों नहीं जाता है?Why does Ram not go to school?
मां आप खाना क्यों नहीं बनाती हो?Mother, why don’t you cook?
क्या रवि हमें नहीं जानता है?Does Ravi not know us?
क्या तुम हमारे साथ नहीं आना चाहते हो?Do you not want to come with us?

Use of present indefinite tense

For Habitual Actions:

  1. He goes for a walk every evening. वह रोज शाम को टहलने जाते हैं।
  2. I eat breakfast at 8:00 AM. मैं सुबह 8:00 बजे नाश्ता करता हूँ।

General Truths and Facts:

  1. Water boils at 100° Celsius. पानी 100° सेल्सियस पर उबलता है।
  2. The Earth revolves around the sun. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।

For Scheduled Events:

  1. The train leaves at 4:00 PM. ट्रेन शाम 4:00 बजे रवाना होती है.
  2. The conference starts tomorrow. सम्मेलन कल से शुरू हो रहा है.

For State of Being:

  1. He is a doctor. वह एक डॉक्टर है।
  2. The glass is on the table. गिलास मेज पर है.

To express Opinions and Beliefs:

  1. I believe that honesty is the best policy.मेरा मानना ​​है कि ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।
  2. She thinks chocolate is delicious. वह सोचती है कि चॉकलेट स्वादिष्ट है।

Daily use sentences of present simple tense

HindiEnglish
मैं व्यवसाय शुरू करना चाहता हूं।I want to start a business.
मैं उससे नहीं मिलना चाहता।I do not want to meet him.
क्या तुम मूवी देखते हो?Do you watch movies?
क्या तुम वहां जाना चाहते हो?Do you want to go there?
क्या तुम उसकी मदद करना चाहते हो?Do you want to help him?
तुम आगरा जाना चाहते हो?Do you want to go to Agra?
क्या तुम उसे जानते हो?Do you know him?
आप कहां जाते हो?Where do you go?
तुम इतना क्यों सोते हो?Why do you sleep so much?
मैं मुंबई जाना चाहता हूं।I want to go to Mumbai.
क्या तुम अंग्रेजी पढ़ते हो?Do you study English?

Exercise

  • वह खेलता है।
    he ____ (Play/plays)
  • वह बाजार जाता है।
    He ____ to the market. (Go/goes)
  • वे मैच देखते हैं।
    ____ watch the match. (We/they)
  • वह स्कूल नहीं जाता है।
    He ____ not go to school. (Do/does)
  • क्या हम फुटबॉल खेलते हैं?
    ____ we play football? (Do/does)
  • वह गाना गाती है।
    ____ sings a song. (He/she)
  • हम चाय पीते हैं।
    ____ drink tea. (I/we)
  • वह किताब पढता है।
    He ____ the book. (Read/reads)
  • राहुल कहानी लिखता है।
    Rahul ____ the story. (Write/writes)
  • क्या तुम उसे जानते हो?
    ____ you know him/her? (Do/does)

FAQ

प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस किसे कहते हैं?

जब किसी क्रिया में यह निश्चित ना हो कि कोई कार्य हो रहा है या पूरी तरह से संपन्न हो गया है वह अनिश्चित वर्तमान काल present indefinite tense कहते हैं। इस क्रिया में कार्य का होना वर्तमान (Present) समय में पाया जाता है।

प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस की पहचान क्या होती है?

पहचान : ऐसे वाक्यों के अंत में आमतौर पर ता है, ते है, ती है।

अंग्रेजी में टेंस कितने प्रकार के होते हैं?

टेंस तीन प्रकार के होते हैं, present, past, future और प्रत्येक tense के चार -चार भाग होते हैं।

पोस्ट इस पोस्ट में, आपने सीखा कि वर्तमान अनिश्चित काल क्या है, इसके वाक्य बनाने के नियम और हिंदी और अंग्रेजी में उदाहरण। आशा है कि यह पोस्ट आपके लिए ज्ञानवर्धक रही होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Also, Read

  1. Present continuous tense
  2. Present perfect tense
  3. Present perfect continuous tense
  4. Future indefinite tense Hindi
  5. Past indefinite tense in Hindi

Categories