Past perfect, जिसे pluperfect भी कहा जाता है, जिसका उपयोग मुख्यतः यह दिखाने के लिए किया जाता है कि अतीत में किसी अन्य घटना से पहले एक या कई बार एक क्रिया हुई थी या इस बात पर जोर देने के लिए किया जाता है कि एक क्रिया दूसरा कार्य करने से पहले ही पूरी हो गई थी। eg. – मेरे स्टेशन पहुँचने से पहले ट्रेन निकल चुकी थी। Past perfect tense दो भागों से बना है: Past Indefinite (had) + past participle of the main verb. इसे Hindi में पूर्ण भूतकाल कहा जाता है।
इस पोस्ट में हम पास्ट परफेक्ट टेंस क्या है, इसकी पहचान, फार्मूला, Hindi से English में ट्रांसलेशन ने नियम, सहायक क्रिया had का प्रयोग examples के साथ सीखेंगे साथ ही नीचे प्रैक्टिस के लिए exercise भी दिए गए हैं।
पूर्ण भूतकाल की पहचान
पहचान :क्रिया में कार्य के बीते समय में पूर्ण होने का बोध होता है तथा हिंदी वाक्यों के अंत में चुका था, चुके थे, चुकी थी, या फिर आ, ए, इ, ई आदि होता है। eg – जैसे :- राधा जा चुकी थी, राज खाना खा चुका था, हम क्रिकेट खेल चुके थे आदि। Past perfect tense is used to describe to action in the past time that have been completed yet.
Past perfect tense rules
वाक्य बनाने के नियम:
- सभी एकवचन और बहुवचन (I, we,you, they, he, she, it ) कर्ता के साथ had सहायक क्रिया का प्रयोग होगा।
- क्रिया की तीसरी फॉर्म का प्रयोग किया जाता है जैसे Go का तीसरा रूप Gone है। Read form of verbs list.
- नकारात्मक वाक्यों में had के बाद not तथा प्रश्नवाचक वाक्यों में had का प्रयोग subject के किया जाता है।
- यदि एक वाक्य में दो क्रियाएं एक ही साथ हो तो पहली क्रिया पास्ट परफेक्ट टेंस Past Perfect Tense और दूसरी क्रिया Past Indefinite Tense में होती है, जैसे:- डॉक्टर के आने से पहले रोगी मर चुका था। (The patient had died before the doctor came.). वाक्य को ध्यान से समझिए इस क्रिया में रोगी पहले मर चुका था और डॉक्टर बाद में पहुंचा अर्थात रोगी मर चुका था यह क्रिया past perfect tense में है और डॉक्टर बाद में आया अर्थात् यह क्रिया Past Indefinite Tense में है।
Formula / Structure
Formula | Examples |
Affirmative – Subject + Had + V3 + Object | 1. My father had gone. 2 Rahul had danced. |
Negative – Subject + Had Not + V3 + Object. | 1. My father had not gone. 2. Rahul had not danced. |
Questions – Had + Subject + V3 + Object + ? | 1. Had my father gone? 2. Had Rahul danced? |
Examples of perfect past tense – Hindi to English Translation
Examples of Affirmative sentence ( सकारात्मक वाक्य )
सकारात्मक (Affirmative) वाक्य बनाते समय करता कर्ता (Subject) के बाद had लगाकर verb की तीसरी फार्म (third form) लगाई जाती है।
Structure : Subject + Had + V3 + Object.
Hindi | English |
वे मेला देखने गए हुए थे। | They had gone to see the fair. |
मेरी बहन खाना पका चुकी थी। | My sister had cooked food. |
वह सो चुका था। | He had gone to bed. |
मैंने उसे एक बार खूब सबक सिखाया था। | I had once taught him a good lesson. |
मेरे घर पहुंचने से पहले मेरे मां खाना बना चुकी थी। | My mother had Phuket food before I reached home. |
मैं सोने से पहले होमवर्क कर चुका था। | I had done homework before bedtime. |
टीचर के पहुंचने से पहले बच्चे क्लास में जा चुके थे। | The children had gone to class before the teacher arrived. |
मेरे कॉलेज पहुंचने से पहले मेरी सहेली जा चुकी थी। | My friend had gone before I reached college. |
तुम्हारे आने से पहले हम खाना खा चुके थे। | We had dinner before you arrived. |
मेरे आने से पहले राम जा चुका था। | Ram had left before I arrived. |
Examples of Negative sentence ( नकारात्मक वाक्य )
नकारात्मक (Negative) वाक्य बनाने के लिए कर्ता (Subject) के बाद Had not लगाकर verb की तीसरी फार्म (3rd form of verb) का प्रयोग किया जाता है
Structure : Subject + Had Not + V3 + Object.
Hindi | English |
हमने तुम्हें चाय लाने के लिए नहीं कहा था। | We had not ordered you for tea. |
वे सब दिल्ली नहीं गए थे। | They had not gone to Delhi. |
अनु ने खाना तैयार नहीं किया था। | Anu had not prepared food. |
वह मेरे पास नहीं आई थी। | She had not come to me. |
राहुल ने राज को किसी तरह की सहायता का आश्वासन नहीं दिया था। | Rahul had not assured Raaj for any short of help. |
Examples of Interrogative sentence ( प्रश्नवाचक वाक्य )
प्रश्नवाचक (interrogative) वाक्य में Had कर्ता से पहले लगाकर कर्ता के बाद verb की तीसरी फार्म (3rd form) लगाई जाती है और अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है
Structure : Had + Subject + V3 + Object + ?
Hindi | English |
क्या श्रेया ने सपना से मित्रता की थी? | Had shreya made friendship with sapna? |
क्या तुमने नदी पार कर ली थी? | Had he crossing the river? |
क्या मैं बहुत धीमे से बोली थी? | Had she spoken very slowly? |
क्या उसने तुम्हें पीटा था? | Had he beaten you? |
क्या तुमने उसे सबक सिखाया था? | Had you taught him a lesson? |
Examples of Negative + interrogative sentence
Hindi | English |
क्या तुमने फोन नहीं तोड़े थे? | Had you not plucked flowers? |
क्या वह अपने उद्देश्य में असफल नहीं रहा था? | Had he not failed in his mission? |
क्या हमने नदी नहीं पार कर ली थी? | Had we not crossed the river? |
क्या मैं उससे बातचीत नहीं कर चुका था? | Had I not talked to him? |
क्या तुम्हारे पुस्तक खो नहीं गई थी? | You you not lost your book? |
Exercises practice
- मेरे घर पहुचने से पहले बच्चे सो चुके थे।
The children had already ____ before I reached home. (Sleep/slept) - राम जा चूका था।
Ram ____ left. (had/has) - माँ खाना बना चुकी थी।
Mother had ____ the food. (Prepare/prepared) - हम कॉलेज पहुँच चुके थे।
We had reached college. (Reach/reached) - क्या तुम गृहकार्य कर चुके थे?
____ you done the homework? (had/have) - हमारे स्टेशन पहुचने से पहले ट्रेन छुट चुकी थी?
The train had left ____ we reached the station? (before/after) - क्या राधा कपड़े धुल चुकी थी?
Had Radha ____ the clothes? (wash/washed) - क्या वे दिल्ली नहीं गए थे?
Had he not ____ to Delhi? (Go/gone) - क्या बच्चे जाग गए थे?
had the children ____ up? (wake/waked) - क्या सूरज डूब चूका था?
____ the sun set? (Had/has)
FAQ
इस टेंस में कार्य के बीते समय में पूर्ण होने का बोध होता है Past perfect tense को हिंदी में पूर्ण भूतकाल काल कहते हैं जैसे- वह सो चुका था।
सभी एकवचन और बहुवचन (I, we,you, they, he, she, it ) कर्ता के साथ had सहायक क्रिया का प्रयोग होगा तथा क्रिया की तीसरी फॉर्म का प्रयोग किया जाता है जैसे Go का तीसरा रूप Gone है।
Affirmative – Subject + Had + V3 + Object
Negative – Subject + Had Not + V3 + Object.
Questions – Had + Subject + V3 + Object + ?

Conclusion
इस पोस्ट में आपने Past perfect tense क्या है, इसके वाक्य बनाने के नियम और उदाहरण को Hindi और English में सीखा आशा करते है यह पोस्ट आपके लिए ज्ञानवर्धक होगा। Thanks for Reading.
Also, Read
- Past indefinite tense
- Past continues tense
- Past perfect continuous tense
- Present indefinite tense in Hindi
- Future indefinite tense Hindi