My Education

Categories

Past Indefinite Tense rules and examples In Hindi (अनिश्चित भूतकाल हिंदी)

अनिश्चित भूतकाल (Past Indefinite Tense), जिसे साधारण भूतकाल भी कहा जाता है, इस टेंस का उपयोग उन कार्यों या घटनाओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो बीते समय में घटित हुई थीं और अब पूरी हो गई हैं। उदाहरण के लिए- मैंने किताब पढ़ी।, हम 7 साल से घर में रहते थे। अतीत में आदत या नियमित कार्रवाई व्यक्त करने के लिए जैसे- मैं रोज सुबह टहलने निकलता था। hindi में इसे अनिश्चित भूतकाल कहते हैं।

Past Indefinite Tense used To express an action completed in the past, to express habitual or regular action in the past and an action which is occupied a period of a time in the past which has now ended.

eg.

  • He played football. वह फुटबाल खेलता था।
  • She watched a movie. उसने एक फिल्म देखी.
  • They visited the museum. उन्होंने संग्रहालय देखा।

Formula / Structure

Formula Examples
AffirmativeSubject + verb(2nd form) + object
Negative Subject + Did Not + verb(1st form) + Object.
InterrogativeDid + Subject + V1 + Object + ?
Negative + InterrogativeDid + Subject + not + V1 + Object + ?

Subject, verb and object in past indefinite tense

Subject – वाक्य में जिस व्यक्ति या वस्तु के बारे में बात होती है वही subject होता है। Ex “She did not read a book,” “She” यहाँ “she” सब्जेक्ट है।

Verb – क्रिया एक शब्द या शब्दों का समूह है जो सब्जेक्ट के द्वारा होने वाले किसी कार्य य‌ घटना को व्यक्त करता है। जैसे – “She did not read a book” यहाँ read वर्ब है।

Object – वाक्य का वह भाग है जो विषय द्वारा की गई क्रिया को प्राप्त करता है। जैसे – “She did not read a book” यहाँ “book” सब्जेक्ट है।

पहचान – जिन वाक्यों के अंत में ता था, ती थे, ते थे या आ, ए, इ या ई आते हैं वे वाक्य अनिश्चित भूतकाल के अंतर्गत आते हैं, जैसे : – राम खाना खाता था, बच्चे क्रिकेट खेलते थे,  वह बाजार गया आदि।

Rules

वाक्य बनाने के नियम –

  1. साधारण वाक्य (Affirmative sentence) बनाते समय सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं किया जाता सब्जेक्ट के बाद verb की 2nd फार्म लगाई जाती है। Read three form of verb list.
  2. केवल साधारण वाक्यों (Affirmative sentence) के साथ verb की दूसरी form का प्रयोग किया जाता है जबकि  नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है।
  3. नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया के रूप में Did का प्रयोग किया जाता है। 

Example : Hindi to english Transactions

Affirmative Sentence ( सकारात्मक वाक्य )

साकारात्मक वाक्यों में Subject के बाद verb की दूसरी form का प्रयोग किया जाता है, जैसे Go के स्थान पर went और Play के स्थान पर played का प्रयोग होगा।

Structure : Subject + verb(2nd form) + object

HindiEnglish
मैं उसे बहुत पसंद करता था।I liked her very much.
उसने मुझे चाय पर बुलाया।He invited me to tea.
सीता इम्तिहान में फेल हो गई।Sita failed in the examination.
तुमने झूठ बोला।You told a lie.
राजन 1990 में लुधियाना गया।Rajan went to Ludhiana in 1990

Negative sentence ( नकारात्मक वाक्य)

नकारात्मक वाक्यों में subject के बाद did not और verb की पहली फॉर्म (first form) का प्रयोग होता है। कभी-कभी did not के स्थान पर verb की दूसरी form के साथ no लगाया जाता है।

Structure : Subject + Did Not + verb(1st form) + Object.

HindiEnglish
मुझे यह फिल्म अच्छी नहीं लगी।I did not like this.
आपकी बहन मुझे नहीं जानती थी।Your sister did not know me.
आज मैंने नाश्ता नहीं किया।I did not take my breakfast today.
आपने हमसे धोखा नहीं किया।You did not deceive us.
उसने ठंडा पानी नहीं पिया।He did not take cold water.

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

प्रश्नवाचक वाक्य में subject से पूर्व did और सब्जेक्ट के बाद verb की पहले फॉर्म (first form) का प्रयोग होता है और अंत में प्रश्न सूचक (?) लगाया जाता है।

Structure : Did + Subject + V1 + Object + ?

HindiEnglish
क्या राम ने सीता की सहायता की?Did ram help sita?
क्या मैं कक्षा में प्रथम रही?Did she stand first in the class?
क्या तुमने फूल तोड़े?Did you pluck flowers?
क्या मैंने पुस्तक चुराई?Did I steal a book?
क्या वह तेज दौड़ा?Did he run fast?

Negative – interrogative sentence ( नकारात्मक – प्रश्नवाचक वाक्य )

Structure : Did + Subject + Not + V1 + Object + ?

HindiEnglish
क्या मैंने तुम्हारा सम्मान नहीं किया?Did I not respect you?
क्या लड़कियों ने बहुत शोर नहीं किया?Did the girls not make much noise?
क्या मैंने उसकी सहायता नहीं की?Did I not help him?
क्या उसने शीशा नहीं तोड़ा?Did he not break the glass?
क्या हमने कोई गलती नहीं की?Did we not make any mistakes?

Exercise

  • वह बाजार गया।
    he ____ to market. (Go/went)
  • राहुल कहानी पढ़ता था।
    Rahul ____ the story. (Read/reading)
  • वह मुझे पसंद करता था। 
    he ____ me. (Like/liked)
  • रोहित 1995 में दिल्ली गया।
    Rohit ____ to Delhi in 1995. (Go/went)
  • मजदूर काम नहीं करते थे।
    The workers ____ not work. (Do/did)
  • क्या किसान खेत नहीं जोतते थे?
    ____ the farmer not plow the field? (Do/did)
  • क्या माँ खाना बनाती थी?
    ____ mother cook food? (Do/did)
  • क्या राधा कपड़े नहीं धुलती थी?
    Did Radha not ____ clothes? (Wash/washed)
  • क्या वे क्रिकेट खेलते थे?
    Did they ____ cricket? (Play/Played)
  • क्या हम मूवी नहीं देखते थे?
    Did ____ not watch movies? (I/we)

FAQ

पास्ट इंडेफिनिते टेंस की क्या पहचान है?

बीते हुए समय में किसी क्रिया या घटना के बारे में वर्णन होता है तथा वाक्यों के अंत में ता था, ती थे, ते थे या आ, ए, इ या ई आते हैं उदाहरण – राम खाना खाता था, बच्चे क्रिकेट खेलते थे आदि।

पास्ट इंडेफिनिते को हिंदी में क्या कहते हैं?

Past Indefinite Tense को हिंदी में अनिश्चित भूतकाल कहा जाता है।

Past Indefinite Tense की पहचान क्या होती है?

ऐसे हिंदी वाक्यों के अंत में मुख्यतः ता था, ती थे, ते थे या आ, ए, इ या ई आदि शब्द आते हैं वे वाक्य अनिश्चित भूतकाल के अंतर्गत आते हैं

Conclusion 
इस Article में आपने Past Indefinite Tense क्या है, इसके वाक्य बनाने के नियम और उदाहरण को Hindi और English में सीखा आशा करते है यह पोस्ट आपके लिए ज्ञानवर्धक होगा। Thanks for Reading.

Also, Read

  1. Past continuous tense
  2. Past perfect tense
  3. Past perfect continuous tense
  4. Present indefinite tense in Hindi
  5. Future indefinite tense Hindi

Categories