भविष्य काल – जिन वाक्यों से पता चलता है कि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है बल्कि आने वाले समय में पूरा होने की संभावना होती है। यह टेंस निकट भविष्य में होने वाले काम को दर्शाता है। Future indefinite tense express actions that are to happen in future.Look at the following sentences
- You will live happily together. आप एक साथ खुशी से रहेंगे।
- I will go to college मै कॉलेज जाऊंगा।
- They will go to Shimla tomorrow. वे कल शिमला जायेंगे।
इसे हिंदी में अनिश्चित भविष्य काल कहा जाता है। इस पोस्ट में हम Future Indefinite Tense की पहचान, परिभाषा, फ़ॉर्मूला, सहायक क्रिया will/shall का प्रयोग तथा hindi से english में अनुवाद के नियम उदाहरण के साथ सीखेंगे।
भविष्य काल के चार भेद होते हैं-
- Future Simple or indefinite tense (अनिश्चित भविष्य काल)
- Future continuous tense (अपूर्ण भविष्यकाल)
- Future perfect tense (पूर्ण भविष्यकाल)
- Future perfect continuous tense (पूर्ण तात्कालिक भविष्यकाल)
Future simple or Indefinite Tense
पहचान : हिंदी वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आदि लगा होता है। जैसे – वह हरियाणा नहीं जाएगा, वे कल वापस आयेंगे, हम मैच खेलेंगे, इत्यादि।
Rules – वाक्य बनाने के नियम
- I, we अर्थात first person के साथ shall सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।
- He, she, it, you, they और second or third person के साथ will सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग होता है।
- Verb पहली फार्म (first form) में रहता है।
[Note: I के साथ will सहायक क्रिया का प्रयोग हम तब करते है जब हम किसी कार्य को निश्चित रूप करने वाले होते हैं, जैसे- I will do it. मैं यह करूंगा।, I will not go there. मेँ वहाँ नहीँ जाऊंगा।]
Structure / Formula
Formula | Examples |
Affirmative – Subject + Shall/will + V1 + Object | 1. I shall sing. 2. They will sing. |
Negative – Subject + Shall/Will + Not + V1 + Object. | 1. I shall not sing. 2. They will not sing. |
Questions – Shall/will + Subject + V1 + Object + ? | 1. Shall I sing? 2. Will they sing? |
Interrogative+negative – Shall/will + Subject + Not + V1 + Object | 1. Shall I not sing? 2 Will they not sing? |
Examples of Future Indefinite Tense भविष्य अनिश्चित काल के उदाहरण
Affirmative Sentence ( सकारात्मक वाक्य )
साकारात्मक वाक्य बनाने के लिए subject के बाद हेल्पिंग वर्ब will/shall लगाते हैं, उसके बाद verb की पहली फॉर्म के बाद object का प्रयोग किया जाता है।
Subject + Shall/will + V1 + Object + other words
Hindi | English |
मैं अपने देश की सेवा करूंगा। | I shall serve my country. |
वह मेरे साथ स्कूल जाएगी। | She will go to school with me. |
मैं आपकी शिकायत करूंगा। | I will complain against you. |
वह गरीबों की सहायता करेगा। | I will help the poor. |
मैं हर सुख दुख में आपका साथ दूंगा। | I will stand by you through thick and thin. |
राहुल क्रिकेट खेलेगा। | Rahul will play cricket. |
वह हॉकी खेलने दिल्ली जायेगा। | He will go to Delhi to play hockey. |
विकाश कल मुंबई जायेगा। | Vikas will go to Mumbai tomorrow. |
हम कल पिकनिक पर जायेंगे। | We will go on a picnic tomorrow. |
वह विद्यालय जाएगी। | She will go to school. |
Negative sentence hindi to english ( नकारात्मक वाक्य )
नकारात्मक (Negative) वाक्यों मैं कर्ता के बाद (subject) के बाद will not या shall not लगाकर verb की पहली फॉर्म लगाई जाती है।
Subject + Shall/Will + Not + V1 + Object
Hindi | English |
मैं वहां कभी भी नहीं जाऊंगा। | I shall never go there. |
तुम किसी भी कीमत पर उसको धोखा नहीं दोगे। | You will not deceive him at any cost. |
मैं उच्चाधिकारी को नहीं लिखूंगा। | I shall not report to a higher authority. |
सीता गाना नहीं गाएगी। | Sita will not sing a song. |
वह मेरे लिए चाय नहीं बनाएगी। | She will not make tea for me. |
मैं खाना नहीं खाऊंगा। | I shall not eat food. |
वह स्कूल नहीं जायेगा। | He will not go to school. |
कविता मूवी नहीं देखेगी। | Kavita will not watch the movie. |
मैं उससे मिलने नहीं जाऊंगा। | I will not go to meet him. |
आज वर्षा नहीं होगी। | It will not rain today. |
पिताजी बाजार नहीं जायेंगे। | Father will not go to the market. |
Interrogative sentence hindi and English ( प्रश्नवाचक वाक्य )
प्रश्नवाचक (Interrogative) वाक्य बनाने के लिए हेल्पिंग वर्ब will या shall को कर्ता (subject) से पहले लगाकर कर्ता (subject) के बाद verb की पहली फार्म लगाई जाती है। वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।
Shall/will + Subject + V1 + Object
Hindi | English |
तुम अमेरिका में कहां ठहरोगे? | Where will you stay in America? |
क्या हम कल स्कूल जाएंगे? | Shall we go to school tomorrow? |
क्या आप मेरी सहायता करेंगे? | Will you help me? |
क्या तुम कल जालंधर जाओगे? | will you go to Jalandhar tomorrow? |
क्या मैं आपको कभी भूल पाऊंगा? | Shall I ever forget you? |
क्या तुम मुझसे मिलने आओगे? | Will you come to meet me? |
क्या तुम मेरी सहायता करोगे? | will you help me? |
क्या तुम मेरे साथ टहलने जाओगे? | will you go for a walk with me? |
क्या आप बाजार जाओगे? | will you go to the market? |
क्या तुम रात के खाने में आओगे? | Will you come to dinner? |
Interrogative – negative sentence
Shall/will + Subject + Not + V1 + Object
Hindi | English |
क्या मेरी बहन भोजन नहीं पकायेगी? | Will my sister not cook the food? |
क्या हुआ पतंग नहीं उड़ा आएगा? | Will he not fly the kites? |
क्या वह कोई अच्छा काम नहीं करेगा? | Will, he not do any good work? |
क्या पुलिस चोरों को नहीं पकड़ेगी? | Will the police not catch the thieves? |
क्या वे ये किताबें नहीं खरीदेंगे? | Will they not buy these books? |
क्या आप स्कूल नहीं जाओगे? | Will you not go to school? |
क्या रमेश शिमला नहीं जायेगा? | Will Ramesh not go to Shimla? |
क्या राधा खाना नहीं बनाएगी? | Will Radha not cook the food? |
क्या हम मूवी नहीं देखेंगे? | Shall we not watch the movie? |
क्या आज बारिश नहीं होगी? | Will it not rain today? |
Exercise
- श्याम बाजार नहीं जायेगा।
Shyam ____ not go to the market. (Will/Shall) - क्या तुम कॉलेज जाओगे?
____ you go to college (Will/Shall) - वह क्रिकेट खेलेगा।
He ____ play cricket. (Will/Shall) - क्या राम स्कूल नहीं जायेगा?
____ Ram not go to school? (Will/Shall) - रीता प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी।
Rita ____ not participate in the competition. (Will/Shall) - क्या तुम मुझसे मिलना चाहोगे?
Will ____ like to meet me? (You/We/They)

FAQ
tense तीन प्रकार के होते हैं तथा प्रत्येक tense के चार भाग होते हैं।
पहचान : हिंदी वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आदि लगा होता है। जैसे – वह हरियाणा नहीं जाएगा, कल राहुल विद्यालय जाएगा, हम मैच खेलेंगे, इत्यादि।
जिन वाक्यों से पता चलता है कि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है बल्कि आने वाले समय में पूरा होने की संभावना होती है ऐसे वाक्यों को भविष्य काल के वाक्य कहते हैं यह टेंस निकट भविष्य में होने वाले काम को दर्शाता है।
नियम-
1. I, we अर्थात first person के साथ shall सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।
2. He, she, it, you, they और second or third person के साथ will सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग होता है।
3. Verb पहली फार्म (first form) में रहता है।