फ्यूचर कंटीन्यूअस टेंस – क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि कोई कार्य इस समय भी हो रहा होगा अर्थात कार्य अभी प्रगति पर होगा उन्हें अपूर्ण भविष्य काल के वाक्य कहते हैं। Future Continuous Tense used to express an action, which is going to happen in a normal course. This tense describes actions in the present time that have not been completed.
इस पोस्ट में हम Future Continuous Tense (फ्यूचर कंटीन्यूअस टेंस) की पहचान, फार्मूला, सहायक क्रिया will/shall + be का प्रयोग तथा हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन के नियम सीखेंगे साथ ही इसे समझने के लिए exercise प्रैक्टिस भी करेंगे।
पहचान: वाक्य के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंंगें इत्यादि शब्द आते हैं। eg. वह रो रहा होगा।, बच्चे खेल रहे होंगे।, माँ खाना बना रही होगी आदि।
Rules of Future Continuous Tense
हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद के नियम-
अपूर्ण भविष्य काल के उदाहरण-
- I, we अर्थात first person के साथ shall be सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।
- He, she, it, you, they और second or third person के साथ will be सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग होता है
- Verb की पहली फार्म के साथ ing जोड़ा जाता है जैसे go+ing = going, Come+ing = Coming आदि
Formula / Structure
Formula | Examples |
Affirmative – Subject + Shall be + Will be + verb(1st+Ing) + Object | We shall be playing. Rahul will be dancing. |
Negative – Subject + will/shall + not be + verb(1st form) + object. | We shall not be playing. Rahul will not be dancing. |
Questions – will/shall + subject + be + verb(1st+ing) + object. | Shall we be playing? Will Rahul be dancing? |
Examples of future Continuous Tense Hindi to English
Affirmative Sentence (साकारात्मक वाक्य)
साकारात्मक (Affirmative) वाक्य बनाते समय कर्ता (Subject) के बाद will be या shall be लगाकर verb की पहली फार्म (first form) के साथ ing जोड़ा जाता है।
Structure – Subject + Shall be + Will be + verb(1st+Ing) + Object
Hindi | English |
वे गाना गा रहे होंगे। | They will be singing a song. |
पानी बरस रहा होगा। | It will be raining. |
मेरे पिता जी समाचार पत्र पढ़ रहे होंगे। | My father will be reading the newspaper. |
मैं अपनी बहन को पत्र लिख रहा हूंगा। | I will be writing a letter to my sister. |
मुख्याध्यापक भाषण दे रहे होंगे। | The headmaster will be giving the lecture. |
हम खेल रहे होंगे। | We shall be playing. |
सीता राम को याद कर रही होगी। | Sita will be missing ram. |
वे बाजार जा रहे होंगे। | They will be going to the market. |
वह पत्र लिख रहा होगा। | He will be writing a letter. |
वह किताब पढ़ रहा होगा। | He will be reading a book. |
राहुल गृह कार्य कर रहा होगा। | Rahul will be doing homework. |
कविता गाना गा रही होगी। | Kavita will be singing a song. |
राधा नाच रही होगी। | Radha will be dancing. |
Negative Sentence
नकारात्मक (negative) वाक्य बनाते समय कर्ता के बाद will not be या shall not be लगाकर verb की पहली फॉर्म (1st form) के साथ ing लगा दिया जाता है।
Structure : Subject + will/shall + not be + verb(1st form) + object.
Hindi | English |
वे नहीं आ रहे होंगे। | They will not be coming. |
मजदूर खेत में काम नहीं कर रहे होंगे | The laborers will not be working on the farm. |
वह परीक्षा नहीं दे रहा होगा। | He will not be taking a test. |
वह पढ़ नहीं रहा होगा। | He will not be reading. |
दर्जी कपड़े नहीं सिल रहा होगा। | The trailer will not be sewing clothes |
वह बाजार नहीं जा रहा होगा। | He will not be going to market. |
मैं खाना नहीं खा रहा हूँगा। | I shall not be eating food. |
पक्षी आकाश में नहीं उड़ रहे होंगे। | The Birds will not be flying in the sky. |
वे क्रिकेट नहीं देख रहे होंगे। | They will not be watching cricket. |
रानी कपड़े नहीं धुल रही होगी। | Rani will not be washing clothes. |
बच्चे पतंग नहीं उड़ा रहे होंगे। | Children will not be flying kites. |
वे लुधियाना नहीं जा रहे होंगे। | They will not be going to Ludhiana. |
बच्चा नहीं रो रहा होगा। | The baby will not be crying. |
Interrogative Sentence
प्रश्नवाचक (Interrogative) वाक्य में subject से पहले will या shall लगाया जाता है और subject के बाद be लगाकर verb की पहली फॉर्म (1st form) के साथ ing लगाया जाता है और वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) जोड़ा जाता है।
Structure : will/shall + subject + be + verb(1st+ing) + object.
Hindi | English |
क्या रामू खाना खा रहा होगा? | Will Ramu be eating? |
क्या रवि खेत में काम कर रहा होगा? | Will Ravi be working in the field? |
क्या मां चाय बना रही होगी? | Will the mother be making tea? |
क्या शिक्षक पढ़ा रहे होंगे? | Will the teacher be teaching? |
क्या वे वापस आ रहे होंगे? | Will they be coming back? |
क्या गीता कविता लिख रही होगी? | Will Geeta be writing poetry? |
क्या हम फिल्म देख रहे होंगे। | Shall we be watching the film? |
क्या वे फुटबॉल खेल रहे होंगे? | Will they be playing football? |
क्या मैं मंदिर जा रहा होऊंगा? | Shall I be going to the temple? |
क्या वे फुटबॉल खेल रहे होंगे? | Will they be playing football? |
Interrogative – Negative Sentence
Hindi | English |
क्या मेरी बहन खाना नहीं बना रही होगी? | Will my sister not be cooking? |
क्या किसान फसलें नहीं काट रहे होंगे? | Will farmers not be cutting crops? |
क्या वह नदी में तैर नहीं रहा होगा? | Will he not be swimming in the river? |
क्या वे उस पर ध्यान नहीं दे रहे होंगे? | Will they not be paying attention to that? |
क्या वे अभी पढ़ाई नहीं कर रहे होंगे? | Will they not be studying right now? |
क्या आप दिल्ली नहीं जा रहे होंगे? | Will you not be going to Delhi? |
Exercise
- वह स्कूल जा रहा होगा।
He will ____ going to school. (be/been) - वे आ रहे होंगे।
They ____ be coming. (will/shall) - पिताजी खाना खा रहे होंगे।
Dad ____ be having dinner. (will/shall) - राधा नाच रही होगी।
Radha will be dancing. (dance/dancing) - वे गाना नहीं गा रहे होंगे।
____ will not be singing the song. (you/we/they) - सूरज डूब रहा होगा।
The sun ____ be setting. (will/shall) - क्या वे क्रिकेट खेल रहे होंगे?
Will ____ be playing cricket? (you/we/they) - क्या रमेश टीवी देख रहा होगा?
will Ramesh be ____ the tv? (watch/watching) - क्या टीना कपड़े धुल रही होगी?
Will Tina ____ washing clothes? (be/been) - क्या राजू वापस नहीं आ रहा होगा?
Will Raju not be ____ back? (come/coming)
Translate following sentense in hindi to English
- रानी कपड़े धुल रही होगी।
- सूरज निकल रहा होगा।
- वर्षा हो रही होगी।
- राहुल वापस आ रहा होगा।
- वे क्रिकेट खेल रहे होंगे।

FAQ
पहचान: वाक्य के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंंगें इत्यादि शब्द आते हैं।
इस टेंस में हेल्पिंग वर्ब के रूप में Shall be या Will be का प्रयोग किया जाता है।
फ्यूचर कंटीन्यूज़ टेंस का उपयोग वर्तमान समय में उन क्रियाओं या गतिविधियों का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो पूरी नहीं हुई हैं।
नियम-
1. I, we अर्थात first person के साथ shall be सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग किया जाता है।
2. He, she, it, you, they और second or third person के साथ will be सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग होता है
3. Verb की पहली फार्म के साथ ing जोड़ा जाता है जैसे go+ing = going
Conclusion
इस पोस्ट में आपने Future Continues Tense क्या है, इसके वाक्य बनाने के नियम और उदाहरण को in Hindi और English में सीखा आशा करते है यह पोस्ट आपके लिए ज्ञानवर्धक होगा। Thanks for Reading.
Also, Read
- future indefinite tense
- future perfect tense
- future perfect continuous tense
- Present indefinite tense Hindi
- Past indefinite tense in Hindi