What is Computer programming language? – जैसा कि हम सब जानते हैं, किसी व्यक्ति के साथ बात करने के लिए, हमें एक विशेष प्रकार भाषा की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह कंप्यूटर के साथ संवाद करने के लिए, यूजर को भी एक भाषा की आवश्यकता होती है जिसे कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषा (programming language) कहा जाता है।
प्रोग्रामिंग भाषाएं एक प्रकार की कंप्यूटर भाषा हैं, और एल्गोरिदम को लागू करने के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में उपयोग की जाती हैं। कंप्यूटर भाषा को Code या Syntax के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसका उपयोग प्रोग्राम या किसी विशिष्ट एप्लिकेशन को लिखने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर भाषा का उपयोग कंप्यूटर के साथ संवाद करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर भाषा को मुख्यतः तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है – असेंबली भाषा, मशीनी भाषा और उच्च स्तरीय भाषा। Computer Language तथा उसके प्रकार in Hindi.
Types of computer programing Language
कंप्यूटर की भाषा को निम्न्लिखित दो भागों में बांटा गया है
- निम्न स्तरीय भाषा (Low level language)
- उच्च स्तरीय भाषा (High Level language)
निम्न स्तरीय भाषा (Low level programming language)
निम्न स्तरीय भाषा को दो भागों में बांटा गया है –
1. मशीनी भाषा (Machine Code Language)
इस भाषा में प्रत्येक आदेश के दो भाग होते हैं – आदेश कोड (Operation Code) और स्थिति कोड (Location Code)। in दोनों को 0 और 1 के क्रम में समूहित कर व्यक्त किया जाता है। कंप्यूटर के शुरुआती दिनों में प्रोग्रामरों द्वारा कंप्यूटर को आदेश देने के लिए 0 और 1 के विभिन्न कर्मो का प्रयोग किया जाता था। यह भाषा समयग्राही थी, जिसके कारण असेम्बली एवं उच्च-स्तरीय भाषाओं का प्रयोग किया जाने लगा।
2.एसेम्बली भाषा (Assembly Language)
इस भाषा में याद रखे जाने लायक कोड का प्रयोग किया गया, जिसे नेमोनिक कोड (Mnemonic Code) कहा गया। जैसे – ADDITION के लिए ADD, SUBTRACTION के लिए SUP एवं JUMP के लिए JMP लिखा गया। परन्तु इस भाषा का प्रयोग एक निश्चित संरचना वाले कंप्यूटर तक ही सीमित था, अतः इन भाषाओँ को निम्न-स्तरीय भाषा (Low Level Language) कहा गया।
उच्च-स्तरीय भाषाएँ (High Level programming Language)
उच्च-स्तरीय भाषाओँ के विकाश का श्रेय IBM कंपनी को जाता है। फॉरट्रान (FORTRAN) नमक पहली उच्चस्तरीय भाषा का विकाश इसी कंपनी के प्रयास से हुआ था। इसके बाद सैकड़ो उच्चस्तरीय भाषाओं का विकाश हुआ। ये भाषाएँ मनुष्य के बोलचाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओँ के काफी करीब है। कुछ उच्चस्तरीय भाषाएँ निम्न्लिखित हैं –
- फॉरट्रान (FORTRAN) – यह अंग्रेजी के सब्दों फार्मूला ट्रांसलेशन (Formula Translation) का संक्षिप्त रूप है। कंप्यूटर की इस भाषा का विकाश IBM के सौजन्य से जॉन बेकस (John Backus) ने 1957 ई. में किया था। इस भाषा का विकाश गणितीय सूत्रों को आसानी से और कम समय में हल करने के लिए किया जाता है।
- कोबोल (COBOL) – कोबोल वास्तव में कॉमन विजनेश ओरिएंटेड लैंग्वेज (Common Business Oriented Language) का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा के संक्रिय के लिए लिखे गए वाक्यों के समूहों को पैराग्राफ कहते हैं। सभी पैराग्राफ मिलकर एक सेक्शन बनाते हैं और सेक्शनों से मिलकर डिवीज़न बनता है।
- बेसिक (BASIC) – यह अंग्रेजी के सब्दों बिगनर्स आल पर्पज सिम्बालिक इंस्ट्रक्शन कोड (Beginners All Purpose Symbolic Instruction Code) का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा में प्रोग्राम में निहित आदेश के किसी निश्चित भाग को निष्पादित किया जा सकता है, जबकि इससे पहले की भाषाओँ में पूरे प्रोग्राम को कंप्यूटर में दलन होता था और प्रोग्राम के ठीक होने पर आगे के कार्य निष्पादित होते थे।
- अल्गोल (ALGOL) – यह अंग्रेजी के अल्गोरिथमक लैंग्वेज (Algorithmic Language) का संक्षिप्त रूप है। इसका निर्माण जटिल बीजगणितीय गणनाओं में प्रयोग हेतु बनाया गया था।
- पास्कल (PASCAL) – यह अल्गोल का परिवर्तित रूप है। इसमें सभी चरों को परिभाषित किया गया है, जिसके कारण यह अल्गोल एवं बेसिक से अलग है। इसका नामकरण फ्रांसीसी गणितज्ञ ब्लेज पास्कल (Blaise pascal) के नाम पर किया जाता है।
- कोमाल (COMAL) – यह Common Algorithmic Language का संक्षिप्त रूप है इस भाषा का प्रयोग माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए किया जाता है।
- लोगो (LOGO) – इस भाषा का प्रयोग छोटी उम्र के बच्चों को ग्राफिक रेखानुकृतियों की शिक्षा के लिए किया जाता है।
- प्रोलॉग (PROLOG) – यह अंग्रेजी शब्द प्रोग्रामिंग इन लॉजिक (Programing in Logic) का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकाश कृतिम बुद्धि के कार्यों के लिए किया गया है, जो तार्किक प्रोग्रामिंग में सक्षम है।
- फोर्थ (FORTH) – इस भाषा का अविष्कार चार्ल्स मूरे ने किया था। इसका उपयोग कंप्यूटर के सभी प्रकार के कार्यों में किया जाता है।
इस सभी उच्चस्तरीय भाषाओँ में एक समानता है कि लगभग सभी में अंग्रेजी के वर्गों (A, B, C, D,…..आदि) एवं इन्डो अरेबियन अंकों (0, 1, 2, 3, …आदि) का प्रयोग किया जाता है।
[Note – PILOT, C, C++, LISP, UNIX, LINUX, ADA, PL-1, एवं SNOBOL कुछ अन्य उच्चस्तरीय भाषाएँ है।]
उच्च और निम्न में क्या अंतर है?
निम्न स्तरीय भाषा | उच्च स्तरीय भाषा |
निम्न-स्तरीय भाषा को समझने के लिए यंत्रों या मशीनों आवश्कता होती है, इसे मनुष्यों द्वारा नहीं समझा सकता । | उच्च-स्तरीय भाषा का विवरण प्रोग्रामर द्वारा आसानी से की जाती है |
एक निम्न स्तर की भाषा पोर्टेबल नहीं है। | यह भाषा किसी भी प्लेटफार्म में पोर्टेबल और रन करने योग्य है |
निम्नस्तरीय भाषा जटिल होती जिसे समझना काफी कठिन होता है | उच्च स्तरीय भाषा को समझना आसान होता है |
निम्न-स्तरीय भाषा की मोमोरी क्षमता ज्यादा होती है | जबकि उच्च-स्तरीय भाषा की मेमोरी क्षमता कम होती है |
FAQ
बिगनर्स आल पर्पज सिम्बालिक इंस्ट्रक्शन कोड (Beginners All Purpose Symbolic Instruction Code)
फॉरट्रान (FORTRAN) – कंप्यूटर की इस भाषा का विकाश IBM के सौजन्य से जॉन बेकस (John Backus) ने 1957 ई. में किया था। इस भाषा का विकाश गणितीय सूत्रों को आसानी से और कम समय में हल करने के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर की भाषा को निम्न्लिखित दो भागों में बांटा गया है-
1. निम्न स्तरीय भाषा (Low level language)
2. उच्च स्तरीय भाषा (High Level language)
फॉरट्रान (FORTRAN), कोबोल (COBOL), बेसिक (BASIC), पास्कल (PASCAL), लोगो (LOGO) एवं C, C++, LISP, UNIX, LINUX, ADA, PL-1, एवं SNOBOL कुछ अन्य उच्चस्तरीय भाषाएँ है।
फार्मूला ट्रांसलेशन (Formula Translation) इसका विकाश 1950 के दसक में IBM के द्वारा किया गया था।
इस पोस्ट में आपने Computer language क्या होती हैं तथा यह कितने प्रकार की होती हैं इसके बारे में जाना। यहाँ क्लिक करके Types of Computer पढ़ सके है। उम्मीद करते है यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
Also Read